अक्षय नवमी पुष्टिमार्ग
अक्षय नवमी पुष्टिमार्ग कथा,श्रीनाथजी दर्शन, अक्षय नवमी गोविंदाभिषेक लीला जानकारी, उत्सव के पद, अक्षय नवमी श्री कृष्ण लीला वार्ता प्रसंग, सेवा क्रम |
तिथि : कार्तिक शुक्लपक्ष नवमी
आज के उत्सव को आंवला नवमी भी कहते है | आज आंवला व कुष्मांड अर्थात सफ़ेद पेठा का दान किया जाता है | पुष्टिमार्ग में आंवला भोग की वर्जना है | अतः सभी पुष्टिमार्गीय मंदिरों में पेठा की सामग्रियां सिद्ध कर श्री ठाकुरजी को अरोगायी जाती है |
श्री कृष्ण लीला प्रसंग :
गोवर्धन पूजा के उत्सव पर प्रभु श्री कृष्ण ने व्रजवासी को इन्द्र देव की पूजा न करके गिरीराजजी एवं गायों का पूजन करने की सलाह दी | गोवर्धन पूजा की | अन्नकूट धराया | यह जब इन्द्रदेव को ज्ञात हुआ तब अहंकार वश उन्होंने व्रजमंडल मे भारी वर्षा प्रारंभ करदी | प्रलय की स्थिति उत्पन्न करदी |
तब हमारे प्रभु ने श्री गोवर्धननाथजी स्वरूप से गोवर्धन धारण किया | सकल व्रज परिकर को सनाथ किया | जब स्थिति और विकराल होने लगि तब व्रजवासी घबराए | तब प्रभु ने श्री गोकुलनाथजी स्वरूप से एक श्री हस्त से गोवर्धन धारण किया हुआ है | दूसरे श्री हस्त से संख धरा है |
जो संख समग्र जल एवं आंधी तूफान का शोषण करने लगा | और व्रजभक्तों को अनन्याश्रय सिद्ध करवाने हेतु दूसरे दो श्री हस्त प्रकट करके सबका भय दूर कर उनका आश्रय दृढ़ किया | सात दिवस निरंतर वर्षा के बाद भी व्रज मे कोई हानी नहीं हुई | जैसा था वैसे ही रहा |
तब इन्द्रदेव के मद का दमन हुआ | माता की आज्ञा से सुरभि गाय को साथ लिए , ऐरावत पर बिराजकर प्रभु के चरणों मे आए | अपराध के लिए क्षमा याचना की | सुरभि गाय के कारण प्रभु ने उनको क्षमा किया | सुरभि गौ माता ने प्रभु को आपके स्वामी – भगवान मानकर “गोविंद” कहकर पुकारा | प्रभु गाय – गौ एवं इंद्रिय के स्वामी है |
फिर इन्द्र देव ने एरावत की सुंढ से जल का अभिषेक एवं सुरभि गाय के दूध से प्रभु का दुग्ध अभिषेक किया | उस कारण से इस उत्सव को गोविंदाभिषेक भी कहा जाता है |

अभिषेक से एक कुंड का निर्माण हुआ | जिसे गोविंद कुंड के रूपमे जाना गया | जहा निश्छल वैष्णवों को आजभी भाव से दर्शन करने पर दुध की धारा के दर्शन होते है |
360view govind kund darshan
इन्द्रदेव ने प्रभु के प्रति दिन के आठ भोग तब सात दिन के कुल छप्पन भोग प्रभु धरके प्रभु की सेवा की | प्रभु ने प्रसन्न होकर उनको आपका गोकुलनाथजी का स्वरूप सेवा मे पधराया | जो आज गोकुल मे चतुर्थ गृह निधि के रूप मे बिराजमान है |
श्रीनाथजी दर्शन – अक्षय नवमी
धन तेरस से देव प्रबोधिनी एकादशी के सभी उत्सव के पद, (धन तेरस के पद, रूप चतुर्दशी के पद, दीपावली के पद, दीपमालिका के पद, हटरी के पद, कान जगाई के पद, अन्नकूट के पद, गोवर्धन पूजन के पद, भाई दूज के पद, गोपाष्टमी के पद, देव प्रबोधिनी एकादशी के पद) नीचे उपलब्ध ई-बुक मे प्राप्य है |
यह ई-बुक आप हमारे पध्य साहित्य शेकशन मे से भी प्राप्त कर शकते है |
पुष्टिमार्ग निधि स्वरूप गोकुलनाथजी – श्री गोवर्धननाथजी की स्वरूप भावना, लीला, प्राकट्य प्रसंग, इतिहास की जानकारी नीचे दी गई ई-बुक मे प्राप्य है |




