Loading...

श्रावण कृष्णपक्ष 9

Loading Events

नंद महोत्सव | महा महोत्सव |

कल रात्री को संध्या आरती पश्चात प्रभु शयन भोग आरोग कर जागरण मे बिराजे | 11:45 बजे तक जागरण के दर्शन होते है | फिर नाथद्वारा मे भीतर मे प्रभु का जन्म होता है | नाथद्वारा मे जन्म के दर्शन नहीं होते है |

कुछ स्थानों मे प्रणालिका अनुसार जन्म के दर्शन होते है | संखनाद, जालर, घंटा की ध्वनि मे प्रभु का जन्म होता है | नाथद्वारा मे श्रीजी के सन्मुख बिराजित श्री बालकृष्णजी के पंचामृत स्नान होते है | तद पश्चात प्रभु को महाभोग धरे जाते है |

फिर आज के दिन

वस्त्र,आभरण,चौखटा,पिछवाई,सब साज,वेणु वेत्र आदी सब कल के ही रहे।आरसी चार झाड़ की।

प्रातः 5 :30 महाभोग सराय के।झरीजी,माला बदले,चोक माड़ के ठाकुरजी श्री नवनीत प्रियाजी कूं सोना के पलना में पधारे।आरती होवे,तिलकायत यशोदाजी,नंदबाबा,कु पधरावे,छट्टी की पूजा होवे फिर ग्वाल गोपी को पधरावे।फिर मनिकोठा,डोल तिबारी,रतन चोक में नन्द उत्सव होवे।दूध दही को छिड़काव होवे।बिड़ी अरोगे।आरती न्योछावर,राई लोन होवे।नन्द राय जी बैठक में पधारे।

भोग में केसरी पेठा,मीठी सेव,पाँच भात आदी सामग्री अरोगे।

मणिकोठा – ऐ री ऐ आज नन्दराय, सब ग्वाल नाचे, महा मंगल महराने, उच्छव हो बड़ कीजे

डोल तिबारी – आपून मंगल, मंगल गाओ माई, जायो हो सुत, चिरजियो हो लाल

रतन चौक – नन्द के दधि, मेरे गोपाल, आज कुलाहल, ग्वाल देत है हेरी, गोकुल में बाजत

नन्दमहोत्सव पीछे – नैन भर देखो, आज नन्दजू के द्वारे, पालना के ८ पद

नंदोत्सव के दर्शन 11 बजे के आसपास होते है | फिर श्री नवनीत प्रियाजी अपने घर पधराके मंगल भोग आरोगाया जाता है | 12:15 बजे मंगला के दर्शन होते है | मंगला और शृंगार के दर्शन साथ मे होते है | टेरा लेकर मालाजी धराई जाती है | फिर राजभोग के दर्शन 2:15 बजे खुलते है | बाकी का क्रम नित्य अनुसार होता है |

Seva kram courtesy: Shrinathji Temple Nathdwara Management | Shrinathji Nitya Darshan Facebook page

Badhai – Palna k Pad kirtan

Share with the other Beloved Vaishnavs...!

Go to Top