पुष्टिमार्ग सांझी प्रारंभ
पुष्टिमार्ग सांझी प्रारंभ , सांझी का अर्थ, सांझी व्रज रीत, प्रभु की श्यामा सखी लीला , सांझी कला की पूरी समज, श्रीनाथजी सेवा क्रम सांझी, सांझी माता और ब्रिज के गोपी जन, ब्रिज की सांझी कला, श्रीनाथजी दर्शन, सांझी के पद की सभी जानकारी |
तिथि : भाद्रपद शुक्लपक्ष पूर्णिमा
सांझी के दिनों मे प्रभु की लीला
सारस्वत कल्प मे इन दिनों मे राधजी को कहा गया की आपको प्रेम स्वरूप संध्यादेवी की पूजा करनी चाहिए | जिनको सांजी भी कहा जाता है | उनकी पूजा करने से एक उत्तम वर की प्राप्ति होती है | राधाजी का मनोरथ एक ही है नंदलाल वर के स्वरूप मे मिले इसलिए राधारानी आपकी सखियों के साथ इस उत्सव की तैयारी मे जुड़ गई |
हमारे प्रभु को इस उत्सव के बारेमे ज्ञात हुआ और जुडने का मनोरथ हुआ | परंतु समस्या यह थी की यह पूजा केवल गोपिका ही कर सकती है | प्रभु ने तो ठान लिया था की इस पूजा मे सखियों के साथ जुड़ेंगे | फिर हमारे लीलाधर प्रभु ने एक सखी का वेश धारण किया और श्यामा सखी बनके बरसाना गए |
प्रभु श्यामा सखी बनकर बरसाना जाकर सखियों के साथ तैयारी मे जुड़ गए | पुष्प एकत्रित करने लगे |
इस पूजा के दौरान गोपीकाए भिंत – दीवाल पर सांजी मंडती (रचती) है | फिर उनको भोग धराती है |
सभी सखिया यह श्यामा सखी की कला कुशलता से अचंभित थी |
कई बार रात्री को देरी होने से प्रभु वही रुक जाते थे |
सांजी की १४ दिनन साधना की जाती है | और १५ वे दिन कोट आरती की जाती है | १४ लोक के नाथ प्रभु की प्राप्ति हो यही कारण सु १४ दिन पूजा की जाती है | इन संध्यादेवी की पूजा से ही गोपिकाओ ने परम फल स्वरूप महारास मे रासेश्वर प्रभु श्री कृष्ण को प्राप्त किया |
पुष्टिमार्ग मे सांझी की विशेषता
पुष्टिमार्ग विविध भाति भाति की कलाओ से समृद्ध मार्ग है | प्रभु के सुखार्थ सम्पूर्ण वर्ष दरमियान कई कलाए प्रभु को समर्पित की जाती है | पाक कला , साज – सजावट , क्राफटिंग , गायन, वादन, नृत्य, शृंगार, शृंगार बनावट, रंगोली, और भी कलाओ का बारीकी और पारंगतता के साथ सेवा मे विनियोग होता है | उसमे से एक कला सांझी की है |
पुष्टिमार्ग मे सभी मंदिरों मे तथा वैष्णव के घर बिराजमान सेव्य ठाकुरजी के सन्मुख इन दिनों सांझी का निर्माण किया जाता है | विविध भाति भाति की सांझी प्रभु के सन्मुख धरी जाती है |
पुष्टिमार्ग सांझी के मूल रूप से चार प्रकार है |
आचार्य श्री परम पूज्य गोस्वामी श्री अन्वय बावाश्री द्वारा जल की सांझी सिद्ध करने की रीत |
यह चार प्रकार से प्रभु के 84 कोश ब्रिजमंडल की अलग अलग स्थली वन, उपवन, कुंड, घाट एवं प्रभु की भिन्न लीला की सांजी सज्ज की जाती है | गुरु घर की प्रणालिका के अनुसार कॉन्से दिन कॉनसी सांजी सज्ज की जाए उसका निर्णय लेने का आग्रह रखना चाहिए | सांझी के सभी दिनों के उदाहरण आप हमारे प्लेटफॉर्म मे प्राप्त कर शकते है |
सांझी के सभी उदाहरण आप हमारे प्लेटफॉर्म मे झाखी शेकशन मे चित्रजी शेकशन मे प्राप्त कर शकते है | लिंक नीचे दी गई है |